उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
11 अप्रैल 2026 : जनपद से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपने ही विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस कर्मचारियों का आरोप है कि गोरखपुर में तैनात आरएम दिग्विजय मौर्य के संरक्षण में जिला अस्पताल में पिछले कई वर्षों से कार्यरत ईएमई सोनू शर्मा और ईएमई शैलेश त्रिपाठी द्वारा कर्मचारियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले डेढ़ से दो महीनों से लगातार 24 घंटे ड्यूटी करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पारिवारिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
बताया जा रहा है कि जब कुछ कर्मचारियों ने पारिवारिक आपात स्थिति के चलते छुट्टी की मांग की, तो उन्हें छुट्टी देने के बजाय दबाव बनाया गया। आरोप यह भी है कि ड्यूटी पर वापस रखने के लिए कर्मचारियों से 20 हजार रुपये तक की मांग की गई। पैसे न देने पर उन्हें ड्यूटी से हटाने और बर्खास्त करने की धमकी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जानकारी एनआरएचएम टीम और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों तक भी पहुंच चुकी है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में उठे इस गंभीर मामले पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



