ग्राहक सेवा केंद्र में फर्जी आईडी व पासवर्ड से आधार और आयुष्मान कार्ड बना रहे दो युवक पुलिस के छापे में गिरफ्तार !
यूट्यूब से तरीका सीखकर AnyDesk के जरिए अनधिकृत लॉगिन कर प्रति कार्ड 500 से 1000 रुपये तक वसूले जा रहे थे !
आरोपितों के पास से लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन, आइरिस डिवाइस, मोबाइल फोन व 3450 रुपये नकद बरामद, बीएनएस व आधार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज, फरार सहयोगी मन्टू कुमार की तलाश में जुटी पुलिस !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
13 फरवरी 2026 : भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां क्षेत्र में आधार और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैरवा बनकटवा टोला मणि चौराहा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो चोरी की आईडी और पासवर्ड के जरिए अवैध रूप से आधार व आयुष्मान कार्ड तैयार कर रहे थे। मौके से लैपटॉप, बायोमेट्रिक उपकरण, मोबाइल फोन और नकदी सहित कई सामान बरामद किए गए हैं| पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (आईपीएस) के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में 12 फरवरी को यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दोपहर करीब 2:40 बजे ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची, जहां दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए।
ऐसे चल रहा था फर्जीवाड़ा
पकड़े गए आरोपितों की पहचान सूर्यनरायण पुत्र हरिप्रसाद निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवां (उम्र 32 वर्ष) और धीरज चौरसिया पुत्र सुदामा चौरसिया निवासी एकमा पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना पुरंदरपुर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया कि करीब दस दिन पहले उन्होंने यूट्यूब पर “आधार कार्ड कैसे बनाएं” से संबंधित वीडियो देखा। वीडियो में दिए गए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मन्टू कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को आधार कार्ड प्राधिकरण का अधिकारी बताया। उसने व्हाट्सएप के माध्यम से दोनों को एनिडेस्क ऐप और आधार एनरोलमेंट एप इंस्टॉल कराया तथा रबर का ‘फिंगर क्लोन’ उपलब्ध कराया। इसके बाद आरोपी नारायण साहू नाम की आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर रिमोट एक्सेस के जरिए अनधिकृत लॉगिन करते थे और लोगों के आधार कार्ड व आयुष्मान भारत कार्ड तैयार कर देते थे।
प्रति कार्ड 500 से 1000 रुपये वसूली
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रत्येक आधार कार्ड बनाने पर 500 से 1000 रुपये तक वसूलते थे। प्राप्त रकम का आधा हिस्सा यूपीआई के माध्यम से मन्टू कुमार को भेजा जाता था। अब तक करीब 20 लोगों के आधार कार्ड फर्जी तरीके से बनाए जाने की बात सामने आई है।
बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक एसर लैपटॉप, आइरिस डिवाइस, बायोमेट्रिक मशीन, वेबकैम, माउस, यूएसबी केबल, तीन मोबाइल फोन, सात एनरोलमेंट स्लिप, दो ओटीजी एडाप्टर, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप बैग तथा 3450 रुपये नकद बरामद किए।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
थाना नौतनवां में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 61(2) बीएनएस एवं आधार अधिनियम 2016 की धारा 35 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस फरार बताए जा रहे मन्टू कुमार की तलाश में जुटी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा का कहना है कि आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों से छेड़छाड़ राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक हितों से जुड़ा गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी / बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 चन्दन खरवार थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज|
2. उ0नि0 अभिनव कुमार पटेल थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज|
3. का0 अरविन्द कन्नौजिया थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज|
4. का0 राकेश भारती थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



