उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
31 मार्च 2026 : पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में सरकारी नलकूप विभाग के बगल में स्थित सड़क खाम यानी पूर्व में पुरानी सड़क की खाली भूमि पर कुछ दबंगों एवं भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर पक्का मकान बनवाया जा रहा है। जिसको लेकर सभासद ने उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज एवं अधिशाषी अधिकारी से शिकायत कर अविलंब, सरकारी भूमि पर हों रहें कब्जा को मुक्त कराने की मांग किया है। सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने आरोप लगाया कि किसके सह पर सरकारी जमीन कब्जा किया जा रहा है जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का सख्त आदेश है कि किसी भी शर्त पर सरकारी भूमि कब्जा ना हो। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो सरकारी नलकूप विभाग के वर्कशॉप के बगल में स्थित सड़क खाम की भूमि है।यह भूमि पहले साहेबगंज ग्राम पंचायत में था यहां जिला पंचायत ने पुरानी सड़क बनाया था सड़क वहीं से पश्चिम तरफ हों गयी जहां पुरानी सड़क खाली हो गई। इसी सड़क खाम यानी पुरानी सड़क के खाली भूमि पर तेजी से दबंगों द्वारा पक्का निर्माण कार्य करा कर कब्जा किया जा रहा है। इस मामले में पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज से सरकारी भूमि पर हों रहें क़ब्ज़े को तत्काल रोक कर पैमाइश कराने की मांग किया है। सभासद ने कहा कि अगर सरकारी भूमि पर अबैध कब्जा नहीं रुका तों जिला अधिकारी गोरखपुर से मिलकर शिकायत करूंगा। इस मामले में पूर्व प्रधान धर्मेंद्र जयसवाल से बात किया गया तों उन्होंने कहा कि यह स्थल पहले हमारे साहेबगंज ग्राम सभा में था यहां सड़क खाम यानी पुरानी सड़क थीं। वर्तमान समय में कुछ सड़क की जमीन पर लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। खाली भूमि पर भी कब्जा हों रहा है।इसे तत्काल रोक कर पैमाइश कराने के लिए उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज से बात किया गया है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज सिध्दार्थ पाठक से बात किया गया तों उन्होंने कहा कि अगर सरकारी भूमि पर कोई कब्जा कर रहा है तों पैमाइश करा कर कार्रवाई किया जायेगा। अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा ने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद भू- माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है इस पर शक्ति से कदम उठाया जाएगा और की गई सरकारी भूमि को खाली कराया जाएगा।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



