उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
06 मार्च 2026 : महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी । घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है ।क्या है पूरा मामला –
मिली जानकारी के अनुसार मृतका नजमा का अपने पति मुर्तुजा से अक्सर विवाद होता रहता था । विवाद के चलते नजमा अधिकतर अपने मायके बरगाहपुर में ही रहती थी । गुरुवार को नजमा अपनी मां आयशा और एक लड़के के साथ सौरहा स्थित अपने पति के घर सामान लेने पहुंची थी । बताया जा रहा है कि जब नजमा सामान लेकर बाहर निकल रही थी, तभी पति मुर्तुजा ने जरूरी बात कहकर उसे दोबारा घर के अंदर बुला लिया । जैसे ही नजमा घर के अंदर गई, आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया । हमले में गंभीर रूप से घायल नजमा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।घटना के बाद आरोपी फरार !
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM




