सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के अनुपालन में की गई कार्यवाही का विवरण !

उत्तर प्रदेश : कानपुर

27 फरवरी 2026 : देहात – परियोजना निदेशक(NHAI)पंकज यादव ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों द्वारा बिंदुवार अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई।बैठक में निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण, अवैध दुकानों एवं ठेलों को हटाया गया। पुनरावृत्ति रोकने हेतु नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना एवं सहायता हेतु 1033 हेल्पलाइन नंबर के साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। दुर्घटना की स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के अंतर्गत पीड़ितों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस, क्रेन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक 50–60 किमी की परिधि में सरकारी/निजी ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई है। तथा प्रमुख ट्रॉमा सेंटरों एवं अस्पतालों की सूची प्रदर्शित की गई है| जनपद में तीन अथवा तीन से अधिक मृत्यु वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरणों का विवरण निर्धारित प्रारूप में संकलित कर प्रतिमाह समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है| सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। रोड क्रॉसिंग एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्पीड लिमिट बोर्ड, संकेतक बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा उपाय स्थापित किए गए हैं। अवैध कटों को बंद कराया गया है तथा सर्विस रोड के विस्तार का कार्य प्रगति पर है| रोड सेफ्टी पॉलिसी के अंतर्गत चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक सुधार कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा दीर्घकालिक सुधार हेतु मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जाने की कार्यवाही जारी है। ब्लैक स्पॉट्स का विवरण संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं का डेटा eDAR/iRAD मोबाइल एप पर अपलोड किया जा रहा है तथा संबंधित विभागों को लंबित प्रविष्टियां तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं| मुख्य मार्गों के किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य उच्च प्राथमिकता पर कराया जा रहा है, जिससे साइन बोर्ड स्पष्ट रूप से दिखाई दें। ओवरलोड एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टोल प्लाजा से बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड एवं संदिग्ध वाहनों की सूची (फोटो सहित) जिला प्रशासन एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। मार्गों पर दुर्घटना से क्षतिग्रस्त पुल/पुलियों की मरम्मत एवं पेंटिंग का कार्य संबंधित विभागों द्वारा कराया जा रहा है| एनएच-19 एवं एनएच-27 पर आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा उनके गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने की कार्यवाही नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के समन्वय से निरंतर की जा रही है|

मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट

 

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *