एनएचएम कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग !

उत्तर प्रदेश : बस्ती

24 सितम्बर 2026 : उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की जनपद शाखा बस्ती द्वारा आज संगठन के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती और मंडल अध्यक्ष डॉ वीoकेo वर्मा की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष डॉ० अजय कुमार के नेतृत्व में एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित दो प्रमुख मांगों के साथ-साथ छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिलाधिकारी को सौंपा।

संगठन की 2 प्रमुख मांगें:-

1. नियमितीकरण – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लंबे समय से निरंतर सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
2. समान कार्य–समान वेतन एवं वर्तमान वेतन में वृद्धि किया जाये।

समान कार्य–समान वेतन की कार्यवाही पूर्ण होने तक समस्त संविदा कर्मचारियों के वर्तमान वेतन में तत्काल आवश्यक वृद्धि की जाए तथा एनएचएम में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवश्यक पदों का सृजन किया जाए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक तुरंत किये जाने योग्य।

6 सूत्रीय अन्य मांगें-

10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता (DA), EPF, HRA एवं ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण, अनुकम्पा नियुक्ति,आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन एवं नियमित पदों की भर्ती में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया जाए। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से शासन को मांगों के निराकरण के लिए 10 दिवस का समय दिया है। संगठन द्वारा कहा गया है कि यदि निर्धारित अवधि में मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि एनएचएम संविदा कर्मचारी वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उनकी जायज मांगों पर शासन द्वारा सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाना आवश्यक है। ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीएमओ ऑफिस से विनय सिंह, शोभित श्रीवास्तव, राज नारायण चौधरी, राजकुमार प्रजापति (जिला प्रचारक), जिला अस्पताल से डॉ सतीश चौधरी, डॉ राकेश कुमार (जिला सचिव), अवधेश मिश्रा, जिला महिला अस्पताल से अजीत प्रजापति, अनीता देवी, माया, ओपेक कैली चिकित्सालय से पूजा गौड़, श्वेता यादव, सुशील चौधरी एवं कुछ ब्लाकों से डॉ इंद्रेश चौधरी, डॉ मेराज अहमद खान, डॉ राकेश शुक्ला, डॉ जमील अहमद, विवेक कुमार यादव ( जिला प्रवक्ता) एवं संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts