उत्तर प्रदेश : बलिया
16 दिसम्बर 2025 : SP बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में ASP (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा CO भीमपुरा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.12.2025 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि तीन दिन पहले उसकी पुत्री घर से बिना बताये लापता हो गयी है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में दिनांक 15.12.2025 को उ0नि0 सरीमन सोनकर मय मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 259/2025 धारा 87 बीएनएस में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त साबिर अली पुत्र सौकत अली निवासी बनकट थाना मधुवन जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष को कान्धपुर गांव के पास से करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।सम्बन्धित अभियोग –
1.मु0अ0सं0 259/25 धारा 87 बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 79/24 धारा 295-A, 323, 34, 504, 506 भादवि व 3(1)द एससी एसटी एक्ट थाना मधुबन जनपद मऊ ।अभियुक्त का नाम व पता –
1.साबिर अली पुत्र सौकत अली निवासी बनकट थाना मधुवन जनपद मऊ । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री सरीमन सोनकर थाना भीमपुरा जनपद बलिया । 2. हे0का0 अमित मिश्रा थाना भीमपुरा जनपद बलिया । 3. हे0कां0 धर्मेन्द्र भारती थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM




