उत्तर प्रदेश : लखनऊ
12 दिसम्बर 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा प्रभाव सामने आया है। पहली बार राज्य में कोडिनयुक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के अवैध डायवर्जन पर NDPS और BNS एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जो अब तक पूरे देश में सबसे कड़ा और व्यापक अभियान माना जा रहा है।
एफएसडीए ने योगी सरकार के निर्देश पर देश का सबसे बड़ा क्रैकडाउन शुरू किया, जिसके लिए विभाग ने महीनों तक अंदरुनी जांच की। टीम ने झारखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में जाकर सबूत जुटाए और प्रदेश के सुपर स्टॉकिस्ट व होलसेलर्स की भूमिका की गहन जांच की। इसके बाद पिछले दो महीनों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई।
दो महीनों में 52 जिलों की 332 फर्मों की छापेमारी, और 31 जिलों में 133 फर्मों पर FIR दर्ज की गई। कई संचालकों को जेल भी भेजा गया है। यह कार्रवाई पहली बार केवल लाइसेंस रद्द करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपराधियों पर NDPS और BNS की सख्त धाराएँ लगाई गईं। एफएसडीए सचिव एवं आयुक्त Dr. Roshan Jacob के अनुसार मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि ऐसा एक्शन होना चाहिए, जो पूरे देश के लिए नजीर बने और युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
जांच में खुलासा हुआ कि कई औषधि प्रतिष्ठान अस्तित्व में नहीं थे और केवल “बिलिंग प्वाइंट” के रूप में काम कर रहे थे। कई प्रतिष्ठानों में भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं थी और क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। 332 फर्मों में से 133 फर्में संगठित रूप से कोडिनयुक्त कफ सिरप को नशे के रूप में अवैध डायवर्जन में संलिप्त पाई गईं। यह दवाएँ मुख्य रूप से लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर, बहराइच के माध्यम से नेपाल और वाराणसी, गाजियाबाद के जरिए बांग्लादेश भेजी जाती थीं।
इन जिलों में तस्करी के मामले सामने आए
वाराणसी, जौनपुर, कानपुर नगर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, रायबरेली, संतकबीर नगर, हरदोई, भदोही, अमेठी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, चंदौली, मीरजापुर, बांदा और कौशांबी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए भी पत्र भेजा गया है। छोटे व्यापारियों को परेशान न करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि गोरखधंधे में शामिल सुपर स्टॉकिस्ट व होलसेलर पर कठोर कार्रवाई जारी है।
एफएसडीए का यह अभियान अब भी जारी है, जिसे देश में “सबसे बड़ा और सबसे प्रभावी” ऑपरेशन माना जा रहा है।उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा क्रैकडाउन: कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी पर योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई|
लखनऊ SVT : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा प्रभाव सामने आया है। पहली बार राज्य में कोडिनयुक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के अवैध डायवर्जन पर NDPS और BNS एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जो अब तक पूरे देश में सबसे कड़ा और व्यापक अभियान माना जा रहा है। एफएसडीए ने योगी सरकार के निर्देश पर देश का सबसे बड़ा क्रैकडाउन शुरू किया, जिसके लिए विभाग ने महीनों तक अंदरुनी जांच की। टीम ने झारखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में जाकर सबूत जुटाए और प्रदेश के सुपर स्टॉकिस्ट व होलसेलर्स की भूमिका की गहन जांच की। इसके बाद पिछले दो महीनों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई।
दो महीनों में 52 जिलों की 332 फर्मों की छापेमारी, और 31 जिलों में 133 फर्मों पर FIR दर्ज की गई। कई संचालकों को जेल भी भेजा गया है। यह कार्रवाई पहली बार केवल लाइसेंस रद्द करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपराधियों पर NDPS और BNS की सख्त धाराएँ लगाई गईं। एफएसडीए सचिव एवं आयुक्त Dr. Roshan Jacob के अनुसार मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश थे कि ऐसा एक्शन होना चाहिए, जो पूरे देश के लिए नजीर बने और युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
जांच में खुलासा हुआ कि कई औषधि प्रतिष्ठान अस्तित्व में नहीं थे और केवल “बिलिंग प्वाइंट” के रूप में काम कर रहे थे। कई प्रतिष्ठानों में भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं थी और क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। 332 फर्मों में से 133 फर्में संगठित रूप से कोडिनयुक्त कफ सिरप को नशे के रूप में अवैध डायवर्जन में संलिप्त पाई गईं। यह दवाएँ मुख्य रूप से लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर, बहराइच के माध्यम से नेपाल और वाराणसी, गाजियाबाद के जरिए बांग्लादेश भेजी जाती थीं।
इन जिलों में भी तस्करी के मामले सामने आए
वाराणसी, जौनपुर, कानपुर नगर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, रायबरेली, संतकबीर नगर, हरदोई, भदोही, अमेठी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, चंदौली, मीरजापुर, बांदा और कौशांबी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए भी पत्र भेजा गया है। छोटे व्यापारियों को परेशान न करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि गोरखधंधे में शामिल सुपर स्टॉकिस्ट व होलसेलर पर कठोर कार्रवाई जारी है। एफएसडीए का यह अभियान अब भी जारी है, जिसे देश में “सबसे बड़ा और सबसे प्रभावी” ऑपरेशन माना जा रहा है।
*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/