उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर (चुनार)
25 सितम्बर 2025 : विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी में फार्मेसी डे का आयोजन बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र कुमार रहे । इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के बारे मे जागरूक किया । इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर सुशीला गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्र – छात्राओ को फार्मेसी के इतिहास से लोगो को अवगत कराते हुए इसके महत्व को भी बताई । मुख्य अतिथि ने फार्मेसी के स्कोप को बताते हुए छात्र छात्राओं को उनके कैरियर के बारे में विस्तार से बताया । कॉलेज के द्वारा फार्मेसी रैली का भी आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता की । इस अवसर पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित कि गई । जिसमे छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया । इस अवसर पर अनुराग सिंह, दीप्ति पाल, आंचल मिश्रा, अलिश्बा, कनिष्ठिका वर्मा, अनीश यादव, रोहित कुमार यादव, सत्यांश शुक्ला, करीम खान, अनुराग गौतम, अंकित जोशी, शुभम सक्सेना, अमन कुमार को पुरस्कृत किया गया । रंगोली प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार, सूरज यादव, मन्नू कुमार को भी पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के अनेकों प्रवक्ता गण मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठिका वर्मा और आरिफ ने प्राध्यापक अंकित कुमार की देखरेख मे किया ।स्टेट को-ऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश गोपीनाथ मिश्रा की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM




