ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नियमों की जटिलता,बिल लेकर दर-दर भटक रहे पेंशनर !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

26 नवंबर 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों एवं जटिल प्रक्रियाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए परेशानी का सबब बताया है। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी मानवीय एवं संवेदनशील व्यवस्था को अनावश्यक रूप से जटिल बना दिया गया है। स्थिति यह है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने इलाज के बिलों के भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को विवश हैं। परिषद की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री हरिश्चंद्र मिश्रा एवं रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि हृदय रोग, कैंसर, लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर एवं जीवनघातक बीमारियों से जूझ रहे पेंशनरों को समय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति न मिलना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों को इस उम्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मानसिक शांति की आवश्यकता है, उन्हें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए तरह-तरह की औपचारिकताओं से गुजरना पड़ रहा है। कई कार्यालयों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित सहायक एवं अधिकारियों द्वारा अनावश्यक आपत्तियां लगाकर सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों को परेशान किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इससे कर्मचारी और पेंशनर आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। रूपेश श्रीवास्तव ने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था की जटिलताओं को तत्काल समाप्त करते हुए पुरानी ऑफलाइन व्यवस्था शीघ्र बहाल की जाए, ताकि गंभीर रूप से बीमार एवं बुजुर्ग पेंशनरों को सम्मानपूर्वक और समयबद्ध तरीके से चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि को आयकर की गणना में शामिल न किए जाने की भी मांग की गई। बैठक में कर्मचारियों एवं पेंशनरों की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान शीघ्र कराने तथा उनकी सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग की गई, जिससे उन्हें भविष्य में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकें और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े इस विषय पर सरकार को गंभीरता दिखाते हुए चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व आवश्यक निर्णय लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई। यदि इसमें समय लगना अपरिहार्य हो तो जनवरी माह से महंगाई भत्ते की 50 प्रतिशत राशि को मूल वेतन में मर्ज करते हुए कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अंतरिम राहत प्रदान की जाए। परिषद के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कर्मचारी और पेंशनर शासन-प्रशासन की व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके बुढ़ापे, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल निर्णय लेना चाहिए। बैठक में श्री अशोक पांडेय, गोविंद जी, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार श्रीवास्तव, इजहार अली, विनीता सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts