लापरवाही से इलाज और समय से रेफर नहीं करने का परिजनों ने लगाया आरोप, अस्पताल से मशीनें व उपकरण निकालने का कथित वीडियो भी वायरल !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 नवंबर 2026 : जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद समय से दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, महिला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और वापस निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए डॉक्टर और एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है। वहीं, डॉक्टर को हिरासत में लिए जाने के दौरान अस्पताल के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर मशीनें और अन्य उपचार संबंधी उपकरण बाहर निकालने का आरोप भी सामने आया है। इस घटनाक्रम का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन, दवाओं, एक्स-रे मशीन, लैब तथा उपचार में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों की जांच की। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


