पीपीगंज के पैसिफिक कॉलेज में टैबलेट वितरण !

उतार प्रदेश : गोरखपुर

18 नवंबर 2026 : पीपीगंज क्षेत्र के रायपुर स्थित पैसिफिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएचसी जंगल कौड़िया के अधीक्षक डॉ. उमेश नारायण गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सैय्यद हबीबुल्लाह रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करते हुए कहा कि आधुनिक दौर में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आज अधिकांश शैक्षिक सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। छात्र-छात्राएं टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी शैक्षिक जानकारी एवं ज्ञान के स्तर को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर इरफान हाशमी ने कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या मिस चिराग क्रिस्टी ने कहा कि टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इसके माध्यम से छात्र अपने प्रोजेक्ट, असाइनमेंट और ऑनलाइन अध्ययन संबंधी गतिविधियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कॉलेज में किसी विषय को समझने में कठिनाई होने पर विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से संबंधित शिक्षकों के व्याख्यान भी प्राप्त कर सकेंगे।टैबलेट प्राप्त करने वाली छात्रा रिया सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उन्हें ऑनलाइन लेक्चर और बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। अब अच्छी शिक्षा और विशेषज्ञों के व्याख्यान प्राप्त करने के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। छात्राएं सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी नई जानकारियां एवं उपयोगी कौशल सीख सकेंगी। छात्रा प्रीति त्रिपाठी और रागिनी यादव ने भी टैबलेट मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर एडिशनल डायरेक्टर फरहान हाशमी, फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील प्रताप, वाइस प्रिंसिपल विशाल ओरीलाल सहित शिक्षक अभिलाषा, प्रतीक, प्रिया, बेनजीर, रिंकी, ज्ञानंजलि और सोनिका मौजूद रहीं। छात्राओं में रिया सिंह, ऋतु सिंह, पायल और खुशबू सहित एएनएम, जीएनएम एवं फार्मेसी के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts