उत्तराखंड : SVT काशीपुर
16 नवंबर 2026 : जनपद उधम सिंह नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली आई.टी.आई. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद के दौरान आमदा फौजदारी होने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वादी श्री नरेश कुमार पुत्र स्व0 सोरम सिंह निवासी धीमरखेड़ा पार का मजरा, थाना आई.टी.आई. द्वारा दिनांक 12.11.2026 को अपने साथ गाली-गलौच व मारपीट किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। उक्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु दिनांक 13.11.2026 को दोनों पक्षों को चौकी पैगा बुलाकर समझाया जा रहा था। इसी दौरान विपक्षी महेश तथा अनूप कुमार पुलिस के समक्ष ही अत्यंत उत्तेजित होकर आमदा फौजदारी होने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा समझाने के बावजूद दोनों व्यक्ति शांत नहीं हुए। संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल आशंका तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S.) के अंतर्गत हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय (परगना मजिस्ट्रेट, काशीपुर) के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1. महेश पुत्र केदार सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा, कोतवाली आई.टी.आई., जनपद उधम सिंह नगर।
2. अनूप कुमार पुत्र केदार सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा, थाना आई.टी.आई., जिला उधम सिंह नगर।
पुलिस टीम:-
1. उपनिरीक्षक सुशील कुमार|
2. कांस्टेबल 505 सुरेन्द्र कम्बोज|
3. कांस्टेबल 806 अशोक कालाकोटी|

*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



