13 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, प्रोत्साहन एवं सेवा के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया संदेश !
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
14 नवंबर 2026 : सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का अनुकरणीय परिचय देते हुए दिशिता महिला मंडल, रेणुसागर द्वारा शुक्रवार, 13 नवंबर को रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह के नेतृत्व में कक्षा शिशु एवं कक्षा तीन के कुल 138 विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए गए। वहीं, पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ इंदू सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वेटर पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। इस पहल के माध्यम से महिला मंडल ने बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सराहनीय पहल की गई। विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल की सदस्य रीना जैन, विभा सिंह, तूलिका श्रीवास्तव, प्रीति वर्मा, विनीता सिंह एवं रजनी रुंगटा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद एवं ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनमें उत्साह, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की सकारात्मक प्रेरणा भी पैदा करते हैं।दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की यह पहल शिक्षा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय का सुंदर उदाहरण बनी। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


