सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए एसएसपी से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल !
कप्तान ने सम्बन्धित थानाध्यक्षों को फोन कर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश: रूपेश श्रीवास् !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
12 नवंबर 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल आज परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), गोरखपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दो अलग-अलग मामलों में पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। परिषद की मांग को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल फोन कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रद्युम्न त्रिपाठी, निवासी सिकटौर, मानीराम (थाना चिलुआताल), का अपने भाई हरिकृष्ण त्रिपाठी से पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने तहसील सदर में मुकदमा भी दाखिल कर रखा है। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उनके भाई द्वारा आए दिन गाली-गलौज एवं धमकी दी जाती है। पीड़ित के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को इसी विवाद को लेकर उनके भाई ने उन पर हमला करने के इरादे से दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए उन्हें घर में घुसकर दरवाजा बंद करना पड़ा। आरोपित द्वारा उन्हें तथा उनके पुत्र को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरे मामले में एक अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला एसएसपी के संज्ञान में लाया गया। ठगों द्वारा उनके खाते से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि हड़प ली गई है। इस मामले में भी प्रतिनिधिमंडल ने धनराशि की बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल चिलुआताल एवं कोतवाली थानाध्यक्षों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. श्याम नारायण शुक्ल, उपाध्यक्ष इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, पीड़ित प्रद्युम्न त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


