कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे शिवांश ने हासिल की सफलता, परिवार और गांव में खुशी की लहर !
उत्तर प्रदेश : बस्ती
11 नवंबर 2026 : बहादुरपुर ब्लॉक के सेमरा चींगन गांव निवासी समाजसेवी एवं शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय के पुत्र डॉ. शिवांश पाण्डेय ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर परिवार के साथ ही क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में महज दो महीने की तैयारी कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. शिवांश की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ स्थित सेंट्रल एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में कजाकिस्तान की सेमेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। यहां से जुलाई 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारत में चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आयोजित एफएमजीई परीक्षा में शामिल हुए और अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की। डॉ. शिवांश की माता नीलम पाण्डेय गृहिणी हैं और ग्राम पंचायत सेमरा चींगन की प्रधान भी रह चुकी हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक होने के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। बड़े भाई देवांकन पाण्डेय जयपुर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका सपना है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य स्पष्ट हो और खुद पर विश्वास हो तो कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है। पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शिवांश ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, राज्य मंत्री महेश शुक्ल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, भाजपा नेता अधिवक्ता देवानंद त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे, अमरेश पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, पवन जायसवाल, पंकज मिश्र, अशोक उपाध्याय, रिंकू पाठक, दुर्गा प्रसाद ओझा सहित रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




