रिश्वत मांगने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
10 नवंबर 2026 : जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव में अपने पिता के साथ हुई कथित मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक गरीब मजदूर ने अब थाने में तैनात दरोगा पर रिश्वत मांगने, जबरन उठाकर थाने ले जाने और कमरे में बंद कर लाठियों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि न्याय की मांग करने पर उल्टे उसे ही पुलिस की प्रताड़ना झेलनी पड़ी और उसके खिलाफ शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम राजमंदिर कला, टोला बगही निवासी शिवकुमार पासवान ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 21 अक्टूबर को गांव के ही कुछ लोगों ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद परिवार ने कोल्हुई थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। मामले की जांच थाने में तैनात दरोगा रविप्रकाश यादव को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के दौरान दरोगा ने उनसे कथित रूप से रिश्वत की मांग की। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और मजदूरी के सहारे जीवनयापन करने के कारण जब वह कथित मांग पूरी नहीं कर सका तो उसे परेशान किया जाने लगा। शिकायती पत्र में आगे बताया गया है कि 5 नवंबर को शिवकुमार पासवान परसौनी गांव में पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इसी दौरान दरोगा रविप्रकाश यादव अपने हमराहियों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें जबरन कोल्हुई थाने ले आए। पीड़ित का आरोप है कि थाने के एक कमरे में बंद करके उनके साथ लाठियों से बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हीं का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। शिवकुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने विपक्षियों के साथ समझौता नहीं कराया तो उनके पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी। पीड़ित के मुताबिक, इस घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद को लेकर चिंता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री से वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग:-
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दरोगा के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



