वर्दी की सख्ती छोड़ बच्चों के बीच पहुंचे पुलिसकर्मी, दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखेरी दीपावली की मुस्कान !

किसी ने बांटे उपहार तो किसी ने बढ़ाया अपनत्व का हाथ, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी की पहल बनी खुशियों की वजह !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

7 नवंबर 2026 : दीपावली का असली उजाला सिर्फ घरों में जलने वाले दीपों से नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से होता है। इसी मानवीय संदेश को चरितार्थ करते हुए सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ दिव्यांग बच्चों के बीच दीपावली का पर्व मनाया। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। थाना राजघाट क्षेत्र के नार्मल रोड स्थित राजकीय मानसिक मंदित आश्रय गृह एवं प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर में आयोजित इस खास कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए और त्योहार की खुशियां साझा की गईं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें प्यार व अपनत्व का एहसास कराया। आमतौर पर पुलिस की पहचान कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण तक सीमित मानी जाती है, लेकिन इस पहल ने पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी सामने रखा। वर्दी पहने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे माहौल को दीपावली की रोशनी से भर दिया। इस अवसर पर सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, चौकी इंचार्ज पांडेहाता योगेंद्र पांडेय, रहमतनगर चौकी इंचार्ज आनंद उपाध्याय, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संजय कुमार चंदेल, बसंतपुर चौकी इंचार्ज दीनानाथ पांडेय, अमरूतबाग चौकी इंचार्ज रोहित शाहू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश शर्मा, उपनिरीक्षक वैभव विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मोहम्मद शादाब समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहार की सार्थकता तभी है, जब उसकी खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। यह दीपावली इन बच्चों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्यार, सम्मान और अपनेपन की यादगार सौगात बन गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts