उत्तर प्रदेश : महराजगंज
31 अक्टूबर 2026 : जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर जनगणना की तैयारियों, स्वगणना प्रक्रिया और जनपद में संचालित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके बाद 01 दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस कार्य के लिए जनपद में कुल 5543 प्रगणकों और 916 पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें 10 प्रतिशत कार्मिक आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में शामिल हों और निर्धारित सभी 40 प्रश्नों के सही एवं सटीक उत्तर दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। इनका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता और न ही इन्हें न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। जनगणना संबंधी सूचनाएं सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के दायरे से भी बाहर हैं। इसलिए नागरिक बिना किसी संकोच के सही जानकारी उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना में जनपद के स्थायी एवं अस्थायी रूप से निवास करने वाले सभी व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही बेघर व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में कार्यरत व्यक्तियों की गणना भी सुनिश्चित की जाएगी। नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में स्वगणना के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद का कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए। यदि किसी क्षेत्र में प्रगणक नहीं पहुंचते हैं तो नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1855 पर इसकी सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि स्वगणना अवधि के दौरान विभिन्न थीम आधारित दिवसों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में सरकारी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


