उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
30 अक्टूबर 2026 : निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को गोरखपुर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रगतिशील अधिवक्ता समन्वय समिति, उत्तर प्रदेश गोरखपुर के नेतृत्व में विभिन्न अधिवक्ता संगठनों से जुड़े लोगों ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन की गांधी प्रतिमा से मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौराहे से होते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रद्द करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 के कानून को निरस्त करने और पुराने फॉर्म-6 को बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रद्द करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 के कानून को निरस्त करने और पुराने फॉर्म-6 को बहाल करने की मांग उठाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इस मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य संगठनों से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगें थीं:-
1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
2. एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया रद्द की जाए।
3. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित 2023 का कानून निरस्त किया जाए।
4. पुराने फॉर्म-6 को पुनः बहाल किया जाए।
विरोध सभा का नेतृत्व प्रगतिशील अधिवक्ता समन्वय समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष पाल ने किया, जबकि संचालन अधिवक्ता कमल श्रीवास्तव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रामकिंकर यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने कानून बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को असीमित अधिकार दे दिए हैं, जिनका दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होना जरूरी है। सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग का भी समर्थन किया।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


