यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी, DGP मुख्यालय ने जिलों से मांगा पुलिसकर्मियों का ब्योरा !

20 से अधिक IPS अधिकारियों के तबादले की भी चर्चा, सिपाही से एडिशनल एसपी तक करीब 2,000 पुलिसकर्मियों की सूची तैयार होने की संभावन !

उत्तर प्रदेश : लखनऊ

29 अक्टूबर 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट और जिलों से पुलिसकर्मियों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। बताया जा रहा है कि तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित तबादलों के दायरे में सिपाही से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर तक के करीब दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले की भी चर्चा है। हालांकि, तबादलों की अंतिम सूची और आदेश जारी होने की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

गृह जिले में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी नजर:-

जानकारी के मुताबिक, गृह जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को भी तबादले की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विशिष्ट शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्हें भी हटाने पर विचार किए जाने की बात सामने आ रही है। राजनीतिक दलों के प्रति पक्षपात करने के आरोपों का सामना कर रहे पुलिसकर्मियों को भी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जाने की चर्चा है। इन मामलों में शिकायतों और संबंधित तथ्यों की जांच के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।

स्क्रीनिंग कमेटी गठित होने की संभावना:-

तबादलों की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जिलों और पुलिस कमिश्नरेट से प्राप्त विवरण के आधार पर तैनाती की अवधि, शिकायतों और अन्य संबंधित पहलुओं की समीक्षा की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts