धीमी प्रगति वाले विभाग अपनी कार्यशैली में करें सुधार, सड़क निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई !
उत्तर प्रदेश : लखनऊ
28 अक्टूबर 2026 : उत्तर प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव आईएएस अजय चौहान ने अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय एवं जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान सड़कों की वास्तविक स्थिति, मरम्मत कार्यों की प्रगति और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी एजेंसी द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है या निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। प्रमुख सचिव ने अभियान की नियमित निगरानी करने और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। अभियान का उद्देश्य प्रदेश की सड़कों को बेहतर बनाना, गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



