उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
26 अक्टूबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान ऋषि थे। उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को मर्यादा, सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। महर्षि वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और सदाचार को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया ने महर्षि वाल्मीकि जी के जयंती अवसर पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके विचार संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श हमें समाज में समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुनिल चौबे, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा निशान्त कुशवाहा, छोटू पटेल, अभय पटेल, भैयालाल, पंकज गौतम, घनश्याम, दीपचन्द्र महतो, शालू, दिनेश, सीमा, शिवप्रकाश, विवेक तोमर सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



