महराजगंज में शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 81.41 प्रतिशत वोटिंग !

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतपेटियां जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

23 अक्टूबर 2026 : जनपद महराजगंज में गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमंगंज एवं सदर ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित पाई गई। जिलाधिकारी ने मतदान में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

3,572 मतदाताओं में से 2,908 ने किया मतदान:-

जनपद में कुल 3,572 निर्वाचक पंजीकृत थे, जिनमें से 2,908 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 2,319 पुरुष और 589 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार जनपद में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए मतदान कार्मिकों, संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वय और सहयोग से निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में मदद मिली।

मतपेटियां जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा:-

मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियों को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मतपेटियां जमा कराने की प्रक्रिया की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts