महराजगंज में PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, 11 केंद्रों पर बैठेंगे 4,872 अभ्यर्थी !

25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो-दो पालियों में होगी परीक्षा, जिलाधिकारी व एसपी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

22 अक्टूबर 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को बुद्धा सभागार, महराजगंज में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान नकल एवं अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जनपद में PET-2026 के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 4,872 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts