रेनुसागर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ रावण दहन !
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
21 अक्टूबर 2026 : विजयादशमी के पावन पर्व पर हिंडालको रेनुसागर स्थित आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विशालकाय रावण के पुतले के दहन का साक्षी बनकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक के निर्देशन में रावण वध की लीला का सजीव मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और आतिशबाजी से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने सपत्नीक भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी को तिलक लगाकर आरती उतारी। इस अवसर पर यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि विजयादशमी हिंसा पर अहिंसा, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व मानव मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में सत्य, नैतिकता और मर्यादित आचरण अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रावण जैसा प्रकांड विद्वान और वैभवशाली राजा भी अपने अनैतिक एवं अमर्यादित आचरण के कारण विनाश को प्राप्त हुआ। इसलिए भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक सहित सभी कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह, रीना जैन, निशा पांडेय, मेनका अरोरा, हिंडालको रेनुसागर के संचालन विभागाध्यक्ष मनीष जैन, आशीष पांडेय, मनु अरोरा, विभु पात्रा, अरविंद सिंह, सौम्या मिश्रा, संदीप यावले, मनीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही रेंजर अनपरा अमरजीत मिश्रा, अनपरा थाना प्रभारी राजेश कुमार चौबे, रेनुसागर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय, बृजेश बर्मा, सदानन्द पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



