थाना कोतवाली की एंटी रोमियो टीम की मानवीय पहल मेले में बिछड़ी 5 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित माता-पिता को सौंपा !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

21 अक्टूबर २०२६ : थाना कोतवाली के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मेले में बिछड़ी एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। इस सराहनीय कार्य से जहाँ एक ओर पुलिस के मानवीय चेहरे की झलक देखने को मिली, वहीं पीड़ित परिवार के चेहरे पर भी खुशी लौट आई। नसीराबाद क्षेत्र में मेला भ्रमण के दौरान एंटी रोमियो टीम को एक छोटी बच्ची भयभीत अवस्था में मिली। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम वैष्णवी अग्रहरी (उर्फ मीठी) बताया और रोते हुए यह जानकारी दी कि वह मेले में अपने माता-पिता से बिछड़ गई है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एंटी रोमियो टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया। टीम द्वारा सबसे पहले मेले के लाउडस्पीकर/पांडाल से बच्ची के खोने और मिलने का लगातार अनाउंसमेंट कराया गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी बच्ची के परिजनों की सघन खोजबीन शुरू की गई। यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन कोतवाली थाने के सब-इंस्पेक्टर हर्ष शुक्ला के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टीम के निरंतर प्रयासों के कुछ देर बाद ही बच्ची की माता लक्ष्मी अग्रहरी अत्यंत परेशान और रोती हुई हालत में मौके पर मिल गईं। पुलिस ने तस्दीक करने के बाद 5 वर्षीय वैष्णवी को सकुशल और सुरक्षित रूप से उसकी माता लक्ष्मी अग्रहरी के सुपुर्द कर दिया। अपनी जिगर के टुकड़े को सुरक्षित पाकर माता और परिजनों ने कोतवाली पुलिस व एंटी रोमियो टीम का आभार व्यक्त किया। आमजन ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की खुले मन से प्रशंसा की है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts