डीआईजी एस. चनप्पा ने सूबा बाजार सहित खोराबार क्षेत्र के दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा !

एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ कैंट अरुण कुमार एस एवं थाना प्रभारी सुधांशु सिंह की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की हुई समीक्षा !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

20 अक्टूबर 2026 : विजयदशमी पर्व और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। लगातार पुलिस के अधिकारी सड़को पर निकलकर हर एक गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं। इसी क्रम में आज डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र, एस. चनप्पा ने खोराबार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सूबा बाजार स्थित दुर्गा पंडाल समेत विभिन्न पंडालों का औचक भ्रमण और निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी निमिष पाटिल, सीओ कैंट अरुण कुमार एस और खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह समेत भारी पुलिस बल और तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी एस. चनप्पा ने सूबा बाजार के पंडाल सहित सभी स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों, साफ-सफाई, आग से बचाव के उपायों और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विजयदशमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों और रावण दहन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। एसपी सिटी निमिष पाटिल और सीओ कैंट अरुण कुमार एस को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही, थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह को अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहने के निर्देश दिए गए। यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए सूबा बाजार और अन्य मुख्य मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पुलिस बल की मुस्तैदी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों और पूजा समितियों से संवाद स्थापित करते हुए डीआईजी ने अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts