गौर पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई, सीतापुर व बहराइच के रहने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े !
उत्तर प्रदेश : बस्ती
19 अक्टूबर 2026 : जनपद में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गौर पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गौर थाना क्षेत्र के उकरहा और रानीपुर बाबू गांव में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम पीली धातु, 400 ग्राम सफेद धातु, 17,040 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई ईऑन कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार वर्मा, सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान, अवधेश चौहान और धनीराम निवासी जनपद सीतापुर तथा आमिर पुत्र मेराज निवासी जनपद बहराइच शामिल हैं। आमिर पर चोरी के जेवर खरीदने का आरोप है।
रात में दो घरों को बनाया था निशाना:-
पुलिस के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि उकरहा गांव में चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर बक्सा तोड़ा और जेवरात व करीब दो हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद रानीपुर बाबू गांव में दूसरे घर का दरवाजा तोड़कर जेवरात और करीब पांच हजार रुपये नकद पार कर दिए। मामले में गौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ के अनुसार, चार आरोपी कार से घूम-घूमकर घरों में चोरी करते थे और चोरी के सोने-चांदी के जेवर आमिर को बेच देते थे। आरोपियों ने कथित तौर पर जेवर बेचने के बदले 70 हजार रुपये मिलने और रकम आपस में बांटने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। उन्हें 19 अक्टूबर को रात करीब 2:45 बजे सौराहा क्रॉसिंग से कुछ दूरी आगे गिरफ्तार किया गया।
कई मुकदमों का विवरण आया सामने:-
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ सीतापुर, बहराइच, देवरिया, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत विभिन्न जिलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर गौर थाने में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और 111(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित गौर पुलिस, एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल के जवान शामिल रहे।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



