कर्मचारियों,पेंशनरों को ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जटिल व्यवस्था को वापस लिया जाए – रूपेश !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
15 अक्टूबर 2026 : बृहस्पतिवार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर ने आज चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जटिल ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया| परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशनरों के लिए वर्तमान ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था अत्यंत जटिल है। चूंकि अधिकांश पेंशनर कंप्यूटर संचालन में पूर्णतः दक्ष नहीं हैं और वर्तमान व्यवस्था अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है, इसलिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था ही अनिवार्य रूप से लागू रखी जाए। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में SGPGIMS के रेट वास्तविक प्राइवेट अस्पतालों के खर्चों की तुलना में काफी कम हैं। इसलिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान SGPGIMS की दरों के बजाय वास्तविक प्राइवेट अस्पतालों की प्रचलित दरों के आधार पर किया जाए। इसी क्रम में मदन मुरारी, अशोक पांडे , जनमेजय पांडे और अनूप ने संयुक्त बयान में मांग रखी कि चाहे सेवारत कर्मचारी हों या पेंशनर, 1 अक्टूबर से पहले के जितने भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल लंबित हैं, उन सभी का निस्तारण अनिवार्य रूप से ऑफलाइन माध्यम से ही किया जाए। पेंशनरों को अचानक ऑफलाइन व्यवस्था से दूर कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2022 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पास 1 अक्टूबर से ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने के लिए eHRMS कोड ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में वे अपना आवेदन कैसे दाखिल करेंगे? उन्होंने बताया कि 28 सितंबर 2026 को अपर मुख्य सचिव, वित्त की अध्यक्षता में आयोजित पेंशनर सलाहकार समिति की बैठक में पेंशनरों को ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल प्रस्तुत करने की अनिवार्यता से राहत देने के विषय पर चर्चा हुई थी। इसके बावजूद 8 अक्टूबर 2026 को जारी शासनादेश के बाद भी कर्मचारियों एवं पेंशनरों की व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान आवश्यक है। जब तक इस नई चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल का पूर्ण एवं सुचारू प्रशिक्षण न दे दिया जाए, तब तक इस व्यवस्था को जबरन लागू न किया जाए। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों से सरकार द्वारा की जा रही 10% आयकर की कटौती पूरी तरह से अनुचित है। यह कर्मचारियों और पेंशनरों का आर्थिक उत्पीड़न है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि एनपीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाए| इस अवसर पर मुख्य रूप से रूपेश श्रीवास्तव, मदन मुरारी अशोक पांडे,अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, सुभाष पांडे,जय प्रकाश,रामधनी पासवान,अनूप गुप्ता,जनमेजय पांडे,चंद्र प्रकाश,जय प्रकाश यादव,मुखदेव देव,महेन्द्र प्रसाद रवि शर्मा ,राम चन्द्र दूबे,विकास तिवारी आदि सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



