श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला-पुरुषों के अलग प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, पार्किंग और चिकित्सा सेवाओं को लेकर दिए निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
12 अक्टूबर 2026 : शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर में दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़ का दबाव कम रहे और दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने तथा प्रवेश और निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से चिह्नित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई कराने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत बृजमनगंज को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही मंदिर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने, वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम रहेगी तैयार:-
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने एंबुलेंस एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए मेडिकल टीम को तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्राधिकारी फरेंदा को पार्किंग, बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। भीड़भाड़ वाले दिनों में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने तथा अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भीड़ प्रबंधन करने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



