फर्जी दस्तावेज व AI के दुरुपयोग पर पुलिस की नजर, CSC संचालकों को दिए सख्त निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
8 अक्टूबर 2026 : जनपद में बढ़ते साइबर अपराध एवं डिजिटल धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में ग्राहक सेवा केन्द्रों (CSC) एवं ऑनलाइन जन सेवा केन्द्रों की सघन चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कुल 366 ग्राहक सेवा केन्द्रों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने सीएससी संचालकों के लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण-पत्र एवं केंद्र संचालन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया। इसके साथ ही केंद्रों पर किसी प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार करने अथवा डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी किए जाने की आशंका को लेकर भी जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से यह देखा कि कहीं AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) या अन्य सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग कर फर्जी फोटो, पहचान पत्र, फिंगरप्रिंट अथवा अन्य दस्तावेजों में हेरफेर तो नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत केंद्रों पर लगे CCTV कैमरों की स्थिति और उनकी क्रियाशीलता भी जांची गई।
संचालकों को दिए सख्त निर्देश:-
चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सीएससी एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के किसी भी दस्तावेज को तैयार या संशोधित न किया जाए। फोटो, फिंगरप्रिंट अथवा दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की कूटरचना या हेरफेर पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने केंद्र संचालकों को ग्राहकों के आने-जाने का विवरण अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करने तथा CCTV कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश भी दिए।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



