नशीली दवाओं की तस्करी पर पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

7 अक्टूबर 2026 : अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो कथित नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,064 कैप्सूल तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप हरिजन (20) पुत्र नरसिंह, निवासी पालिका हरपुर, वार्ड नंबर-2, थाना पिपरहवा, जनपद नवल परासी, नेपाल तथा मंजेश गुप्ता (22) पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता, निवासी कस्बा सिन्दुरिया, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

1,064 नशीले कैप्सूल बरामद:-

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 904 अदद Proximec Spas कैप्सूल और 160 अदद Proxyco Spas कैप्सूल बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP56BC0965 भी पुलिस ने कब्जे में ली है। इस मामले में थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 138/26, धारा 8, 22(c), 23(c) NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई में थाना ठूठीबारी पुलिस के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, मनीष कुमार तिवारी सहित पुलिसकर्मी तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी, G कंपनी ठूठीबारी के एसआई/जीडी वाई रेंगमा, एएसआई/जीडी मुकुल हजारी समेत संयुक्त टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts