जनसेवा और जनसरोकारों को लेकर आगे बढ़ रही राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी !

समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने के लिए संकल्पित है पार्टी: कुलदीप पाण्डेय !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

6 अक्टूबर 2026 : राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी द्वारा चलाया जा रहा महासदस्यता अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। पार्टी की विचारधारा सबका सम्मान-सबका कल्याण को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सदस्यता अभियान के साथ-साथ संगठन विस्तार का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश, मंडल, जिला, महानगर, नगर, ब्लॉक, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों में संगठनात्मक दायित्व सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिक्षकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं समाज के सभी वर्गों का पार्टी को निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा विकास तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में प्रत्येक विधानसभा एवं पंचायत स्तर पर सदस्यता शिविर, जनसंवाद कार्यक्रम तथा जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। कुलदीप पाण्डेय ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के महासदस्यता अभियान से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र और समाज के विकास के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts