जन्म-मृत्यु रजिस्टर नहीं मिला, कंप्यूटर भी मिला बंद; योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की ली जानकारी !
उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर
6 अक्टूबर 2026 : विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी अरविंद सिंह (आईएएस) ने सोमवार को आकांक्षी विकासखंड सांथा का भ्रमण कर नीति आयोग के निर्धारित 50 पैरामीटर्स पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं की जमीनी स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत परसामाफी के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां जन्म-मृत्यु पंजीकरण का रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिलने और कंप्यूटर के क्रियाशील न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत भवन से उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, पानी की टंकी, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय, पेयजल योजना, आवास योजना और शौचालय निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रतापपुर में स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत अठलोहिया में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और पेयजल सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के जमीनी प्रभाव और पात्र लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी विकासखंड में संचालित सभी सरकारी योजनाओं का सही एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से नियमित रूप से फीडबैक लिया जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। नोडल अधिकारी ने विकासखंड क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सांथा अमित कुमार सिंह, एमओआईसी, सीडीपीओ, सीएम फेलो, खंड शिक्षा अधिकारी, बीपीएम पीके सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर शशांक धर द्विवेदी की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

