उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
5 अक्टूबर 2026 : सोमवार को AIMIM गोरखपुर इकाई की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक यूथ जिला अध्यक्ष सिराज अहमद खान के कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि AIMIM के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल उपाध्यक्ष मुन्ना अंसारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन AIMIM गोरखपुर के मीडिया प्रभारी कारी गुलाम जिलानी अशरफी ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए वर्तमान जिला अध्यक्ष अहमदुल्लाह को पूर्वांचल महासचिव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष वजीउल्लाह अंसारी को पूर्वांचल सचिव नियुक्त किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन के विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता यूथ जिला अध्यक्ष सिराज अहमद खान ने की। इस अवसर पर सहमद अली (पूर्वांचल सचिव), शमीम खान (जिला महासचिव), मुनव्वर हुसैन (जिला महासचिव), कैश अंसारी (महानगर अध्यक्ष), शमसुद्दीन खान, अधिवक्ता सूरज विद्यार्थी, अधिवक्ता नायाब खान, साजिद खान, असलम खान, मोहम्मद समीर, रेहान खान, साहिल, मोहम्मद दिलशाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/




