फर्जी केस, किलोमीटर, PCR और आधार कार्ड एंट्री की शिकायतों के बाद लऊ स्तर से कार्रवाई का दावा !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
28 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में 108/102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच कार्रवाई की बात सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 108/102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े अधिकारियों पर लखनऊ स्तर से कार्रवाई की गई है और उन्हें घर भेज दिया गया है। इसी क्रम में EME सोनू शर्मा, जो जनपद गोंडा से गोरखपुर में आए थे, को भी टर्मिनेट किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सेवा में फर्जी केस, फर्जी किलोमीटर, PCR में नाम की एंट्री तथा फर्जी आधार कार्ड की एंट्री सहित विभिन्न अनियमितताओं को लेकर शिकायतें लगातार मीडिया और संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। शिकायतों में यह भी आरोप लगाए जाते रहे हैं कि एंबुलेंस संचालन से जुड़े कुछ मामलों में कर्मचारियों पर दबाव बनाकर लक्ष्य पूरा कराने तथा केस और किलोमीटर से संबंधित एंट्री कराने का प्रयास किया जाता था। इन्हीं शिकायतों के बीच लखनऊ स्तर से EME सोनू शर्मा के खिलाफ टर्मिनेशन की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
अब EME शैलेश त्रिपाठी पर भी कार्रवाई की मांग:-
मामले में एक अन्य नाम EME शैलेश त्रिपाठी का सामने आ रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गोरखपुर में एंबुलेंस सेवा से जुड़े मामलों में फर्जी एंबुलेंस टारगेट, फर्जी किलोमीटर, फर्जी केस और फर्जी आधार कार्ड की PCR में एंट्री कराई जा रही है तथा कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है। संबंधित विभाग की आधिकारिक यदि जांच में अनियमितताएं सही पाई जाती हैं तो EME शैलेश त्रिपाठी के खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर उन्हें गोरखपुर से हटाने या टर्मिनेट करने की मांग है| मामले में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि लखनऊ स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद 108/102 एंबुलेंस सेवा में दर्ज शिकायतों की विस्तृत जांच किस स्तर तक पहुंचती है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों अथवा कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



