स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम : शेषमणि गुप्ता !

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजोकी जागरूकता पर जोर !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

25 सितम्बर 2026 : सदर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों तथा मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित दवा संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण है। दवाओं के सही उपयोग, मरीजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा दवाओं से जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूक करने में फार्मासिस्ट अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस फार्मासिस्टों के योगदान को समझने और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को और मजबूत करने का अवसर है। जिला कोषाध्यक्ष रवि प्रजापति ने फार्मासिस्टों के कार्यों के साथ उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पटेल ने कहा कि मरीजों को दवाओं के सही तरीके और निर्धारित सावधानियों की जानकारी देना फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वहीं मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए फार्मासिस्टों से अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में फार्मासिस्टों को नई दवाओं, तकनीकों और आवश्यक जानकारी से अपडेट रहना जरूरी है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में मेराज आलम, रितेश यादव, शकील अहमद, चंद्रकांत मिश्रा, आदर्श तिवारी समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts