80 वर्षीय बुजुर्ग मां ने बेटे पर लगाया मारपीट और घर से भगाने का आरोप !

पीपीगंज का मामला, एसडीएम कैम्पियरगंज से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

24 सितम्बर 2026 : तहसील कैम्पियरगंज क्षेत्र के थाना पीपीगंज अंतर्गत वार्ड नंबर 18 बुद्ध नगर निवासी करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पन्ना देवी पत्नी स्वर्गीय हरिलाल ने अपने बड़े पुत्र उमेश चन्द गुप्ता पर दबंगई करते हुए कथित रूप से मारपीट, दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे अपने ही घर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर बुजुर्ग महिला ने उप जिलाधिकारी कैम्पियरगंज को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, पन्ना देवी अत्यंत वृद्ध एवं असहाय हैं। उनका आरोप है कि उनके बड़े पुत्र द्वारा कथित रूप से उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता है तथा दबंगई के बल पर उन्हें घर से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे बुजुर्ग महिला भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर होने का दावा कर रही हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित पुत्र के विरुद्ध पीपीगंज थाने में आपराधिक इतिहास है और वह हिस्ट्रीशीटर है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अभिलेखों से स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शिकायत पर प्रशासन और पुलिस क्या कार्रवाई करती है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले का क्या निष्कर्ष निकलता है।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts