उत्तर प्रदेश : महराजगंज
24 सितम्बर 2026 : जनपद के विकासखंड धानी अंतर्गत ग्राम पंचायत करमहा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डबल इंजन सरकार से हर वर्ग का हो रहा विकास: पूर्व विधायक:-
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य रहे मौजूद:-
सफल मंच संचालन के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष (बृजमनगंज) राकेश जायसवाल, छट्ठू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व प्रमुख हरिश्चन्द सोनकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, उमेश तिवारी, चन्दू सिंह, भगवानदास यादव, अयोध्या साहनी, मुलायम साहनी, सुनील सिंह, अवधनारायण अग्रहरी, राजेश अग्रहरी, चन्दन मद्धेशिया, प्रेम वरुण, शेषमन यादव, बाढू यादव, राघवेंद्र जायसवाल, शुभम श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, पप्पू दुबे, पंकज पाण्डेय, अनिल मणि त्रिपाठी, दयानंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ धानी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



