सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से तत्काल कार्रवाई की मांग की !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
21 सितम्बर 2026 : बांसपार बैजौली क्षेत्र के छावनी टोला रोड से लालपुर जाने वाले मार्ग के किनारे लंबे समय से कचरे का ढेर लगा होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा गंदगी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और ग्रामीणों में संक्रमण एवं विभिन्न बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेर से दुर्गंध फैलने के साथ ही मच्छर और अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ रहा है। आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित जिम्मेदारों से कचरा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी गांव के प्रधान से संपर्क कर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया गया। कई बार संपर्क नहीं हो सका, जबकि संपर्क होने पर सफाई कराने का आश्वासन मिलने की बात कही गई। इसके बावजूद सड़क किनारे जमा कचरे का ढेर अब तक साफ नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कचरे का तत्काल निस्तारण, सड़क किनारे सफाई तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। संगठन के पदाधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को गंदगी और संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।
जिला प्रभारी महाराजगंज अजय कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



