उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
18 सितम्बर 2026 : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई, दिनांक 09.09.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 08.09.2026 की सुबह घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 285/2026, धारा 140(3) बीएनएस, बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। नाबालिग किशोरी की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, मुखबिर तंत्र एवं सर्विलांस के माध्यम से नाबालिग की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर दिनांक 17.09.2026 को नाबालिग किशोरी को ग्राम वेरका, जनपद अमृतसर, पंजाब से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा किशोरी को अभियुक्त लवजीत सिंह उर्फ लवी उर्फ सुक्खा के कब्जे से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु कोतवाली आईटीआई लाया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 87 बीएनएस एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
लवजीत सिंह उर्फ लवी उर्फ सुक्खा, निवासी ग्राम गजरौला खुर्द शाहगंज, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
हाल निवासी—देवराज के मकान में किराएदार, हिम्मतपुर, कोतवाली आईटीआई, जनपद ऊधम सिंह नगर।
पुलिस टीम:-
1. उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल|
2. अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह|
3. हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन|
4. हेड कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, SOG काशीपुर|




