नौकरी के लिए मृतक आश्रितों ने दिया धरना, अपर प्रबन्ध निदेशक ने मांगा तीन महीने का समय !

उत्तर प्रदेश : SVT लखनऊ

16 सितंबर 2026 : मंगलवार को मृतक आश्रितों ने नौकरी के लिए धरना प्रदर्शन किया। परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रदेश भर से जुटे मृतक आश्रितों ने परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद धरने पर बैठ गए। दोपहर में मृतक आश्रितों से मिलने पहुंचे अपर प्रबन्ध निदेशक ने तीन महीने का समय मांगा। कहा कि तीन माह के अंदर मृतक आश्रितों को नौकरी दे दी जाएगी। प्रदेश के कई जिलों से आए मृतक आश्रितों का आरोप है कि परिवहन निगम ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों को असहाय हाल में छोड़ दिया है। बार बार पत्राचार करने के बाद भी परिवहन निगम संतोष जनक जवाब नहीं दे रहा है। नौकरी की उम्मीद में मृतक आश्रित कार्यालयों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। थक हार कर मृतक आश्रित मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय पहुंच गए। मृतक आश्रितों ने मुख्यालय गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। वहां कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों को हटने के लिए कहा इस पर मृतक आश्रित जमीन पर बैठ कर धरना देने लगे। यह खबर कार्यालय के अंदर पहुंची तो अपर प्रबन्ध निदेशक परिवहन विपिन कुमार मिश्रा बाहर आए। अपर प्रबन्ध निदेशक विपिन मिश्रा ने मृतक आश्रितों से वार्ता की। मृतक आश्रितों ने अपने परिवार का हवाला देते हुए कहा कि परिवहन निगम उनको नियुक्ति नहीं दे रहा है। संबंधित डिपो के अफसर मुख्यालय से संपर्क करने को कहते हैं। मुख्यालय पर अफसर नहीं मिलते। जिससे मजबूरी में उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा। इस पर अपर प्रबन्ध निदेशक विपिन मिश्रा ने आश्वस्त किया कि मृतक आश्रितों को तीन माह में नियुक्ति दे दी जाएगी। धरना में मृतक आश्रित वीरभद्र सिंह, राजेश कश्यप, मनोज राणा, अजय कुमार, समीर, सौरभ, नरेंद्र राय आदि शामिल रहे।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts