काशीपुर मे 3 लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ किया अप्राकृतिक रूप से गलत काम !

उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)

12 सितंबर 2026 : कल दिनांक 11.9.2026 को शिकायतकर्ता निवासी कोतवाली आईटीआई ने एक किता तहरीर कि उसके नाबालिक पुत्र को दिनांक 10.9.2026 को दोपहर के समय, बरखेड़ा पांडे गांव के 03 लोग मछली पकड़ने के बहाने बहला फुसलाकर बरखेड़ा पांडे गांव के आरिफ के खेत के पास, आरिफ की खाली टीन सेड में ले गए और उपरोक्त तीनों व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता के पुत्र को छुरा दिखाकर डरा धमकाकर बारी-बारी से उसके साथ अप्राकृतिक रूप से गलत काम किया तथा उसे उक्त संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई बाबत दी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नंबर 286/26 धारा 140(3)/351(3) BNS व 5(g)/6 पॉस्को एक्ट पंजीकृत किया गया तथा थाना स्तर से टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इस क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.9.2026 को अभियुक्तगण 01- फैजान पुत्र याकूब निवासी बरखेड़ा पांडे को गिरफ्तार तथा इसके साथी अन्य दो विधि विवादित किशोराे को विधि संरक्षण में लिया गया है। जिन्हें मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-

1. फैजान पुत्र याकूब निवासी बरखेड़ा पांडे कोतवाली आईटीआई|
2. दो विधि विवादित किशोर|

पुलिस टीम –

1. उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल|
2. का0दीपक जोशी|
3. का0 राजेंद्र जोशी|

Similar Posts