एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, मातहतों को दिए त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश !

जनसमस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, कागजों पर नहीं धरातल पर दिखे कार्रवाई-एसएसपी !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

29 अगस्त 2026 : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में ‘जनसुनवाई’ का आयोजन किया। इस दौरान एसएसपी ने जिले के कोने-कोने से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश, पुलिस कार्रवाई में देरी और घरेलू मामलों से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। डॉ. कौस्तुभ ने प्रत्येक आवेदक की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनके प्रार्थना पत्रों का त्वरित संज्ञान लिया। एसएसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली हर एक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, इसलिए मामलों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी के इस रुख से फरियादियों में त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts