उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
22 अगस्त 2026 : दिनांक 21अगस्त को NMOPS,अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली, टी०ई०टी०अनिवार्यता व निजीकरण के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विभिन्न मार्गों से हो कर के जिलाधिकारी गोरखपुर कार्यालय पर पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे एवं संचालन महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। नेताद्वय ने अपने संबोधन में कहा कि नई पेंशन योजना के कारण कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी आर्थिक सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुरानी पेंशन योजना को पुनः हूबहू लागू करना लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में होगा।एन०पी०एस० और यू०पी०एस० योजना को सरकारी कर्मचारियों ने अस्वीकार कर दिया है| जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक कर्मचारियों के जीवन के लिए आवश्यक है, इसके लिए हम अटेवा के साथ मजबूती से खड़े हैं। जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद व अर्जुन गुप्ता ने कहा शिक्षक इस देश का निर्माणकर्ता है इस समय वह NPS व U.P.S.को लेकर मानसिक पीड़ा के दौर से गुजर रहा है, इसलिए उनके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह जिला प्रवक्ता अवनिंद्र कुमार सिंह ने कहां की निजीकरण ने निम्न और मध्य वर्ग का भविष्य चौपट कर दिया है सरकार इसे तुरंत रोके। याद कीजिए वह कोरोना का वीभत्स दौर जब कोई अपना भी सेवा नहीं कर पा रहा था तब यही स्वास्थ्य कर्मचारी,फार्मासिस्ट, नर्सेज, डॉक्टर, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी ही थे। जिन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए सभी की सेवा की I उन सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। कार्यक्रम को इन लोगों ने भी संबोधित किया अखंड प्रताप सिंह, रुपेश कुमार श्रीवास्तव, तारकेश्वर शाही, दुर्गाविजय सिंह, पवन तिवारी, ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, इश्तियाक अहमद, सीमा सिंह, सीम राय, अर्जुन गुप्ता, यादवेंद्र यादव, शिव प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, विरेन्द्र प्रसाद, अखंड मिश्रा, अशोक सिंह, मनोज शर्मा, रामप्रसाद, हरेराम यादव आदित्य सिंह,अशोक कुमार, अशोक सिंह,परदेशी पासवान, राममिलन पासवान, जय गोविन्द यादव, योगेंद्र यादव, हिटलर यादव, अजय भास्कर, मेवा लाल मौर्या, रमेश सिंह, श्रीकृष्ण, सुनील सिंह, मदन मूरारी शुक्ला, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अर्चना गुप्ता, आशमीन आरा, पूनम रानी, सुनील, रानी, प्रियंका, अनुराधा सोनकर, उर्मिला मौर्य, स्वकृति, प्रिया, पूजा सिंह, रंजना मौर्या, रंजना, सूधा सिंह, दिवाकर एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी व संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



