राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अटेवा की तिरंगा यात्रा को दिया समर्थन !

बुढ़ापे में पेंशन ही कर्मचारी का एकमात्र पुत्र !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

20 अगस्त 2026 : दिनांक 19 अगस्त 2026 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संगठन, लोक निर्माण विभाग परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 21 अगस्त को अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर चलाया जा रहा अभियान कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि परिषद ने निर्णय लिया है कि 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर उसे अपना पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी के जीवन में पेंशन ही सबसे बड़ा सहारा होती है। “बुढ़ापे में पेंशन ही कर्मचारी का एकमात्र पुत्र और सहारा है। पेंशन के अभाव में सेवानिवृत्त कर्मचारी का जीवन आर्थिक कठिनाइयों से घिर जाता है। इसलिए सरकार को कर्मचारी हित में तत्काल पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी हित से जुड़े किसी भी आंदोलन या कार्यक्रम में सभी संगठनों को संगठनात्मक भावना से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष ही सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि कर्मचारी और उनके संगठन समय रहते एकजुट नहीं हुए तो धीरे-धीरे कर्मचारियों के अनेक अधिकार समाप्त होते जाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों एवं कर्मचारियों से 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता अशोक पांडेय ने तथा संचालन पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, मदन मुरारी शुक्ला, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, सुभाष पांडेय, इजहार अली, संतोष कुमार सिंह, रामधनी पासवान राजू कुमार सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts