उत्तर प्रदेश : महराजगंज
17 अगस्त 2026 : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले पांच महीनों में जनपद पुलिस ने कुल 518 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख रुपये है। सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया। सर्विलांस सेल द्वारा मोबाइल फोन के IMEI नंबर की ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। विगत पांच माह में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की। 17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर बरामद मोबाइल उन्हें सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने महराजगंज पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की पूरी टीम की सराहना करते हुए बरामदगी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की। एसपी श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। वर्तमान समय में तकनीक आधारित पुलिसिंग बेहद जरूरी है और CEIR जैसे प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराएं तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।बरामदगी करने वाली टीम में कं.ऑ. ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार गोंड सहित जनपद के सभी थानों पर CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



