जनक दुलारी देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

17 अगस्त 2026 : नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर-4, निरनाम पूर्वी स्थित जनक दुलारी देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह के सुपुत्र रविंद्र बहादुर सिंह, समाजसेवी करमचंद यादव, जितेंद्र यादव, कृष्ण यादव, सभासद सतीश यादव, गोरख प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के संचालन में सुरेंद्र कुमार, सहायक शिक्षिकाएं काजल एवं संजना तथा विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, माताएं-बहनें एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts