शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के अधिकारियों ने दिए निर्देश !

डीआईजी एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के पैदल भ्रमण से पुलिस महकमा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी !

आजादी के जश्न से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा, नगर क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त से सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

15 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गोरखपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी और एसएसपी ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती, गश्त और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, क्षेत्राधिकारी कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गोरखपुर पुलिस ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस का पर्व शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts